027 घर में कॉकरोच से आ चुके हैं परेशान? अपनाएं ये 5 बेहतरीन उपाय चुटकियों में होगा सफाया

 घर में कॉकरोच से आ चुके हैं परेशान? अपनाएं ये 5 बेहतरीन उपाय चुटकियों में होगा सफाया



दिन भर की भाग-दौड़ और थकान के बाद आदमी घर आकर चैन की नींद सोना चाहता है लेकिन घर में घुसते ही कॉकरोच उनका जीना दुश्वार कर देते हैं. इधर उधर भागते और उड़ते कॉकरोच कभी खाने पर गिरते हैं तो कभी हमारे बिस्तर पर आ कर हमे परेशान करते हैं. ऐसे में इंसान चाह कर भी दो पल आराम नहीं कर सकता. इतना ही नहीं यह मच्छर घर में डायरिया, अस्थमा जैसी कईं गंभीर बिमारियों को दावत देते हैं.

इन दिनों मार्किट में इससे बहुत से प्रोडक्ट्स और स्प्रे आ चुके हैं जोकि दावा करते हैं कि इससे कॉकरोच और छिपकलियों से छुटकारा पाया जा सकता है. लेकिन इनके खतरनाक प्रभाव हमारी सेहत के लिए भी ख़तरनाक साबित होते हैं. यदि आप भी कॉकरोच की समस्या से तंग आ चुके हैं तो यह ख़ास लेख केवल आपके लिए है.

यहाँ हम आपको कॉकरोच से बचने के 5 सरल उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपना कर आप चुटकी बजाते इनसे छुटकारा पा सकते हैं. इन उपायों की खासियत यह है कि इनसे आपकी सेहत को भी कोई नुकसान नहीं है. तो आईये जानते हैं इन उपायों के बारे में…


तेजपत्ते का इस्तेमाल

तेजपत्ते की गंध कॉकरोच को एक क्षण भी नहीं भाति. इसलिए वह इसकी गंध से दूर भागते हैं. घर के जिस कोने में कॉकरोच हों वहां तेजपत्ते की कुछ पत्ति‍यों को मसलकर रख दें. कॉकरोच उस जगह से भाग जाएंगे. दरअसल, तेजपत्ते को मसलने पर आपको हाथों में हल्का तेल नजर आएगा. इसी की गंध से कॉकरोच भागते हैं. समय-समय पर पत्ति‍यां बदलते रहें.


बेकिंग पाउडर

बेकिंग पाउडर भी कॉकरोच को भगाने के लिए सबसे उत्तम एवं सरल तरीका माना गया है. इससे छिपकलियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरे में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर मिलाएं और इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर छिड़क दें. चीनी का मीठा स्वाद कॉकरोचों को आकर्षि‍त करता है और बेकिंग सोडा उन्हें मारने का.


लौंग का इस्तेमाल

लौंग लगभग हर रसोई घर में मौजूद होता है. इसका इस्तेमाल दांतों के दर्द को कम करने के लिए किया जाता है. लेकिन आपको बता दें कि कॉकरोच भगाने के लिए लौंग को इस्तेमाल किया जा सकता है. आपको करना बस इतना है कि जहां भी आपको कॉकरोच नजर आए वहां लौंग रख दीजिए. इसकी गंध से कॉकरोच भाग जाएंगे.


चीनी से भगाएं कॉकरोच

बिमारियों के वाहक कॉकरोच को घर से भगाने के लिए चीनी की मदद ली जा सकती है. इसके लिए आप दस ग्राम बोरिक एसिड में एक चम्मच चीनी और साथ में एक चम्मच दही मिला लें. अब गेंहू के आटे में मिला कर इसकी छोटी गोलियां तैयार कर लें और कॉकरोच वाले स्थानों पर वह गोलियां रख दें. इससे आपके घर में कॉकरोच नहीं आयेंगे.


केरोसीन आयल

केरोसीन के तेल से कॉकरोच भगाए जा सकते हैं. परन्तु इसकी गंध शायद आपको भी पसंद ना आये इसलिए आपको उस गंध के निपटारे के लिए पहले से तैयार रहना होगा.




028   बिना हीटर के सर्दियों में गर्म रखे घर ! जानिए ये 12 TIPS  

https://swadeshi-udpada-banaye.blogspot.com/2025/04/028.html



Visit website

Comments

Popular posts from this blog

030 घर पर इस तरीके से बनाएं हैंड सैनिटाइजर, सब वायरस रहेंगे दूर

008 कामधेनु दंतमंजन (कला दंतमंजन) कैसे बनाये

001 अब घर पर ही बनाए रंग बिरंगी मोमबत्तियां ! ये है बनाने की विधि