017 बेकार प्लास्टिक की बोतल से ऐसे बनायें चूहा पकड़ने का ट्रैप

 बेकार प्लास्टिक की बोतल से ऐसे बनायें चूहा पकड़ने का ट्रैप



चूहों की संख्या मई-जून माह में कम होती है, यही समय चूहा नियंत्रण अभियान के लिए सही समय होता है, यह अभियान सामूहिक रूप में चलाना चाहिए। चूहे खेत खलिहानो, घरों और गोदामों में अनाज खाने के साथ-साथ ही अपने मलमूत्र से अनाज बर्बाद कर देते हैं। एक जोड़ी चूहा एक वर्ष में 800-1000 की संख्या में बढ़ जाते हैं, अगर चूहों के संख्या कम हो तो आप प्लास्टिक की बोतल का ट्रैप बना कर भी चूहों को पकड़ सकते है । इस तरिके से आप को कोई खर्चा भी नहीं होगा और किसी खतरनाक दवाई की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरीके से आप घर पर भी आसानी से चूहों को पकड़ सकते हैं। आज हम आपको बताते है कि कैसे आप घर पर चूहे पकड़ने की मशीन बना सकते है।

इस विडियो में देखिए इसे कैसे बनाए >>

जरूरत का सामान
1– प्लास्टिक की बोतल, 2– कैंची, 3– स्टिकस, 4– रबड़ बैंड, 5– थ्रेड, 6– यू क्लिप

बनाने का तरीका
सबसे पहले प्लास्टिक की बोतल का ऊपरी हिस्सा कैंची से काट लें। ध्यान रखें कि उसे सिर्फ एक ही साइड से काटना है। अब बोतल के दोनों हिस्सों पर दो इंच के गेप से दाए और बाए साइड होल करके दो स्टिक्स आड़ी फंसा दें।ध्यान रखें कि ये दोनों स्टिक्स पैरेलर हो। अब इन दोनों स्टिक्स पर रबड़ बैंड दोनों ओर फंसा दें।

अब एक मजबूत धागा लें और बोतल के मुंह में लगाकर ढक्कन बंद कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि धागे की लंबाई इतनी होनी चाहिए कि उसेे खिंचने पर बोतल का कटा हिस्सा खुल सकें। अब यू क्लिप का किनारा सीधा करके उसमें खाने की चीज फंसा दें। इसे बोतल के अंदर हाथ डालकर तली से बाहर निकालें। धागे के हिस्से पर नॉट बनाकर इस यू क्लिप के बाहर निकले नुकीले हिस्से पर लटका दें।




018   प्लास्टिक बोतल से कुछ ही समय में बनाए जूस निकालने का यंत्र !  

https://swadeshi-udpada-banaye.blogspot.com/2025/04/018.html





Visit website

Comments

Popular posts from this blog

030 घर पर इस तरीके से बनाएं हैंड सैनिटाइजर, सब वायरस रहेंगे दूर

008 कामधेनु दंतमंजन (कला दंतमंजन) कैसे बनाये

001 अब घर पर ही बनाए रंग बिरंगी मोमबत्तियां ! ये है बनाने की विधि