015 घर पर ही बनाए बिना केमिकल वाली लिपस्टिक ! होंठो को बनाए नैचुरली पिंक और सॉफ्ट

 घर पर ही बनाए बिना केमिकल वाली लिपस्टिक ! होंठो को बनाए नैचुरली पिंक और सॉफ्ट



होंठो की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं लिपस्टिक और लिपबाम का इस्तेमाल करती हैं जिसके अधिक यूज से कई बार होंठ काले हो जाते हैं और फटने लगते हैं।  इसके अलावा मौसम में बदलाव और गलत खान-पान के कारण भी होंठ खराब हो जाते हैं। ऐसे में घरेलू आसान टिप्स अपनाकर होंठो को नैचुरली पिंक और सॉफ्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए होंठो को स्क्रब करना चाहिए जिससे फटे और काले होंठ ठीक हो सकें।

1- संतरे का रस और चीनी 


कई बार महिलाओं के होंठ काले हो जाते हैं और फटने लगते  हैं। ऐसे में होंठो को सुंदर बनाने के लिए स्क्रब करना चाहिए। स्क्रब बनाने के लिए 2 चम्मच संतरे का रस लें और उसमें दरदरी पीसी हुई चीनी और शहद डालें। इस घोल को अच्छे से मिक्स करें और होंठो पर लगाएं। उंगली की सहायता से होंठो को हल्का रगड़ें। चीनी से होंठो की डेड स्किन निकल जाएगी और फटे होंठ भी ठीक होंगे। शहद होंठो का कालापन दूर करके उन्हें गुलाबी रंग देगा। कुछ देर रगड़ने के बाद साफ कपड़े या टिशु पेपर से होंठो को साफ करें। इससे होंठ पहले से ज्यादा गुलाबी और सॉफ्ट हो जाएंगे। होंठो को और बेहतर बनाने के लिए रोजाना इससे स्क्रब करें।

2- चुकंदर और ग्लिसरीन 



नैचुरल तरीके से होंठो को गुलाबी बनाने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं।  इसके लिए चुंकदर के रस में 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन और विटामिन-ई का एक कैप्सुल डालें और अच्छे से मिक्स करें और होंठो पर लिपस्टिक की तरह लगाएं। चुंकदर में विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो होंठो को नमी देते हैं और इसे लगाने से इनका रंग बदल जाता है। ग्लिसरीन से होंठो की डेड स्किन दूर होती है और विटामिन के कैप्सूल से होंठो को ताजगी मिलती है। चुकंदर के इस मिश्रण को रात को सोने से पहले होंठो पर लगाएं जिससे सुबह होंठ नैचुरल पिंक हो जाएंगे और लिपस्टिक लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।




016  अब घर पर ही बनाए रसोई गैस क्योकि आ गया है नैनो बायोगैस प्लांट  

https://swadeshi-udpada-banaye.blogspot.com/2025/04/016.html



Visit website

Comments

Popular posts from this blog

030 घर पर इस तरीके से बनाएं हैंड सैनिटाइजर, सब वायरस रहेंगे दूर

008 कामधेनु दंतमंजन (कला दंतमंजन) कैसे बनाये

001 अब घर पर ही बनाए रंग बिरंगी मोमबत्तियां ! ये है बनाने की विधि